बक्सर: जिले के 2 परीक्षा केंद्रों पर मध्यमा की परीक्षा शुरू, पहली पाली में 87 और दूसरी पाली में 92 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
Buxar, Buxar | Jan 27, 2025 बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा अयोजित मध्यमा की परीक्षा शुरू हो गई, जो 30 जनवरी तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन 2 पालियों में में किया गया। मध्यमा की परीक्षा को लेकर जिले में 2 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शहर स्थित एमपी हाई स्कूल व नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय बाजार समिति को बनाया गया है। पहली पाली में 87 तो दुसरी पाली में 92 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।