बक्सर: नई पेंशन योजना के विरोध में शिक्षक एक फरवरी को काली पट्टी बांधकर करेंगे सांकेतिक हड़ताल
Buxar, Buxar | Jan 27, 2025 जिला प्राथमिक शिक्षक संघ बक्सर जिला कार्यकारिणी की बैठक प्लस टू विद्यालय बरुना में जिला अध्यक्ष यतीन्द्र कुमार चौबे की अध्यक्षता में सोमवार को 4:00 बजे अपराह्न में की गई. बैठक में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा लिये गये निर्णय के साथ ही राज्य संघ के दिशा- निर्देश पर एक फरवरी 2025 को शिक्षक काली पट्टी लगाकर नयी पेंशन योजना का काम करते हुए विरोध करेंगे