निज़ामाबाद: श्रद्धांजलि सभा में भारतीय पत्रकार संघ ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुमार चौहान को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
आजमगढ़ जनपद के बड़ागांव स्थित भारतीय पत्रकार संघ, आजमगढ़ के कार्यालय पर मंगलवार को प्रातः 11 बजे एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुमार चौहान के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।