मोहनलालगंज: प्रेमिका की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, पीड़ित मां की तहरीर पर प्रेमिका समेत 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज
थाना नगराम पुलिस द्वारा बताया गया कि प्रेमिका समेत चार लोगो पर आत्महत्या के लिये उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। नगराम थाना क्षेत्र के अनैया खरगापुर गांव में प्रेमिका के शादी का दबाव से मानसिक रूप से परेशान होकर युवक ने सुसाइट नोट लिखने के बाद आत्महत्या कर ली थी।