मोहनलालगंज: मोहनलालगंज के सांसद ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब, अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी
मोहनलालगंज से निर्वाचित सपा सांसद आरके चौधरी के चुनाव को हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में चुनौती देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दाखिल चुनाव याचिका पर सांसद चौधरी ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है। कोर्ट ने याची को प्रतिउत्तर दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय देते हुए अगली सुनवाई की तारीख 10 अप्रैल तय की है।