प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ यातायात पुलिस को मिली हाईटेक इंटरसेप्टर गाड़ी, एसपी ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने और सड़क हादसों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से प्रतापगढ़ पुलिस के बेड़े में एक हाईटेक इंटरसेप्टर गाड़ी शामिल की गई है।शनिवार दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुलिस लाइन से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह वाहन ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर गाड़ी चलाने जैसी लापरवाहियों पर प्रभावी निगरानी रखेगा।