मुझे बचा लो, ये मार डालेंगे", रीवा के सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, 2 नर्से सस्पेंड !
मध्य प्रदेश रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती 25 वर्षीय कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला रोते हुए परिजनों से अस्पताल से ले जाने और जान बचाने की गुहार लगा रही थी।
परिजनों ने एनेस्थीसिया के ओवरडोज और इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल के बाहर धरना दिया। बवाल के बाद अस्पताल प्रबंधन ने दो नर्सिंग स्टाफ साधना वर्मा और सीमा मुजाल्दे को निलंबित कर दिया है और जांच कमेटी गठित की है। परिजनों ने ड्यूटी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर और निलंबन की मांग की है।