पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव में महाबुलिया विसर्जन के दौरान बागे नदी में भाई बहन सहित 3 बच्चे बागे नदी में डूबे 2 बच्चियों को लोगो ने बचाया एक बच्चा लापता तलाश जारी पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के ओरा गांव में बुधवार शाम महाबुलिया विसर्जन करने गए भाई-बहन सहित तीन बच्चे बागे नदी में डूब गए। ग्रामीणों ने दो बच्चियों को तो किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन एक बच्चे का कोई पता नहीं चल सका है। अंधेरा होने की वजह से खेाजबीन में परेशानी हो रही है। अब बृहस्पतिवार की सुबह तलाश की जाएगी।
ओरा गांव निवासी अनिल मिश्रा ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी बेटू , उसका बेटा 10 वर्षीय शिवांश उर्फ शिवम और (10 वर्षीय पड़ोस की बेटी प्राची (10) सहित कई अन्य बच्चे बागे नदी में महाबुलिया का विसर्जन करने शाम करीब छह बजे गए थे। जहां विसर्जन के समय तीनों पैर फिसलने से नदी में डूब गए। अन्य बच्चों ने डूबते देखा तो शोर मचाया। तभी ग्रामीण लेखपाल व ननकवा रैदास ने कूद कर एक एक कर बेटू व प्राची को तो बाहर निकाल लिया। पर शिवांश गहरे पानी में चला गया और वह उसे नहीं बचा पाए पानी में काफी तलाश की, लेकिन शिवांश का पानी में कुछ पता नहीं चल सका वहीं घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निशि कांत राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोता खोरो को बच्चे की खिजबीन लगया उन्होंने ने बताया कि घटना की जानकारी देर से मिली है फिलहाल पुलिस टीमों द्वारा बच्चे की नदी मे खोजबीन की जा रही है
Karwi, Chitrakoot | Oct 7, 2026