26 वर्षों तक मरीजों की सेवा करने वाले डॉ. नौशाद अहमद को अस्पताल परिवार ने दी भावभीनी विदाई
सदर अस्पताल, जमुई में करीब 26 वर्षों तक मरीजों की निस्वार्थ सेवा करने वाले उपाधीक्षक डॉ. सैयद नौशाद अहमद आज सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर सिविल सर्जन संवाद कक्ष में आयोजित सम्मान सह विदाई समारोह में चिकित्सकों एवं अस्पताल कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
सभी वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव, मधुर व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा और मरीजों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान सदर अस्पताल के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।
#Jamui #BhaskarNewsJamui #SadarHospitalJamui #DrSyedNaushadAhmad #Retirement #FarewellCeremony #HealthcareHeroes #Doctors #Bihar #JamuiNews #Respect #MedicalService #SaluteToService
Jamui, Jamui | Jul 27, 2026