तरबगंज: धनाईगंज बंधा चौराहे पर शराब के नशे में धुत बाइक सवार युवकों ने 1 युवक के साथ की गाली गलौज व मारपीट
अमदही निवासी रामचंद्र गौतम पुत्र जानकी प्रसाद गौतम ने रविवार को थाने पर दी तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार को रात्रि में 8 बजे बाजार से घर वापस जा रहे थे। धनाईगंज बंधा चौराहा पर शराब के नशे में धुत विपक्षी राहुल सिंह, संजय सिंह निवासी ग्राम गढ़ी थाना उमरी बेगमगंज ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दी व डंडे से पिटाई कर दी।