तरबगंज: देवी नगर में हत्या करने के दोषी को न्यायालय से मिली आजीवन कारावास व ₹50 हजार के अर्थ दंड की सजा
वजीरगंज पुलिस ने हत्या करने के आरोप में आरोपी शंकर उर्फ शिव शंकर निवासी देवीनगर वजीरंगज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। शासकीय अधिवक्ता, मॉनिटरिंग सेल, कोर्ट मोहर्रिर और वजीरगंज पुलिस द्वारा निरंतर की गई प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप आरोपी को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष नौ गोण्डा कोर्ट द्वारा शनिवार को आजीवन कारावास व ₹50 हजार के अर्थ दंड की सजा सुनाई है।