दीपावली को लेकर पिछोर पुलिस अलर्ट, SDOP प्रमोद शाक्य ने मुख्य बाजार का किया निरीक्षण, दुकानदारों को दिए सख्त निर्देश
पिछोर, शिवपुरी। दीपावली त्योहार को देखते हुए पिछोर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसडीओपी पिछोर श्री प्रमोद शाक्य ने पुलिस स्टाफ के साथ मुख्य बाजार का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीओपी ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे दुकानों का सामान सड़क पर न फैलाएं, जिससे आवागमन बाधित न हो और बाजार में जाम की स्थिति निर्मित न हो।
उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि त्योहार के दौरान बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए ग्राहकों की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
इसके अलावा दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
दीपावली पर शांति, सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पिछोर पुलिस मुस्तैदी से जुटी हुई है।
पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
📞 मो. 7470902171
#PichhorePolice #SDOPPramodShakya #ShivpuriPolice #Deepawali2026 #PichhoreNews #TrafficManagement #PNEWZINDIA
Karera, Shivpuri | Nov 12, 2026