काराकाट: काराकाट प्रखंड के गोडारी के विद्यालय में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान, बच्चों को बताए गए बचाव के उपाय
Karakat, Rohtas | Jul 27, 2026 काराकाट प्रखंड के गोडारी स्थित रामरूप उच्च प्लस टू विद्यालय में सोमवार को 11 बजे पुलिस प्रशासन की ओर से साइबर अपराध एवं डिजिटल सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होने वाले अपराधों से बचने के उपाय बताए गए।