बहरोड़: बहरोड के शिक्षक कॉलोनी में टूटी नाली की सुध लेने प्रशासन हरकत में आया, नगर परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे
Behror, Alwar | Jul 12, 2026 बहरोड़ शिक्षक कॉलोनी में सीमेंटेड नाली टूटने से सड़क ध्वस्त होने और पिछले एक सप्ताह से बने जानलेवा गड्ढे के मामले में ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरकार प्रशासन की नींद खुली। रविवार दोपहर करीब 12 बजे नगर परिषद आयुक्त और सहायक अभियंता मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद क्षतिग्रस्त सीमेंटेड नाली की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया ।