पटना ग्रामीण: ऊर्जा ऑडिटोरियम में सीएम नीतीश कुमार ने 1224 चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऊर्जा ऑडिटोरियम में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1224 नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ और सशक्त बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।