पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में तेजस्वी यादव के अभिनंदन समारोह में खूब बजे ढोल-नगाड़े, कार्यकर्ता उत्साहित
राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी यादव शनिवार को पहली बार पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर आरजेडी कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे ढोल-नगाड़ों, नारों और जोश से लबरेज़ कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी का भव्य स्वागत किया। पार्टी दफ्तर पूरी तरह राजनीतिक उत्साह का केंद्र बन गया।