पटना ग्रामीण: सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर किरेन रिजिजू बोले- बिना जानकारी टिप्पणी नहीं
पटना में शनिवार शाम करीब 4 बजे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी पुलिस मामले में गिरफ्तारी होने पर पूरी जानकारी के बिना टिप्पणी करना उचित नहीं है। पप्पू यादव हमारे संसद सदस्य हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई पर वे क्या कह सकते हैं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।