पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में तेजस्वी यादव ने कहा, अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे लड़ाई
राजद कार्यालय में शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद तेजस्वी यादव पहली बार शनिवार को राजद कार्यालय पहुंचे थे। वहीं शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हम संगठन को मजबूत करेंगे।