पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा के 106वें स्थापना दिवस पर मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा- आज गौरव का दिन है
बिहार विधानसभा का शनिवार को 106 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भी शामिल हुए। शनिवार दोपहर करीब 3:00 बिहार सरकार के मंत्री लखींद्र पासवान ने कहा कि आज का दिन बिहार के लोगों के लिए इतिहास और गौरव का दिन है।