दमोह: चंडी चोपरा के आंगनवाड़ी केंद्र 3 में महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, दर्जनों महिलाओं ने लिया लाभ
Damoh, Damoh | Jan 23, 2025 शिविर में नवजात शिशु से संबंधित देखभाल के महत्वपूर्ण बिंदु जैसे उचित स्तनपान, शीत ऋतु में शिशु का रखरखाव, कम वजन के बच्चों के लिए कंगारू मदर केयर, हाथ धुलाई का महत्व, टीकाकरण के प्रति जागरूकता जैसे विषयों पर चर्चा की गई। स्वास्थ शिविर से कई ग्रामीण जन लाभान्वित हुए। इस अवसर पर डॉ.पंकज दास रोहित, डॉ शाहबाज खान, एएनएम तथा आशा कार्यकर्ता उपस्थित रही