खींवसर: खींवसर मे पेयजल आपूर्ति नहीं होने से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन तो कर्मचारियों ने बिना पानी सप्लाई देने से किया माना
खींवसर कस्बे मे रविवार सुबह ग्रामीणों ने पानी की टंकी के सामने प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। इस दौरान ग्रामीणों ने समय पर पानी की सप्लाई करवाने की मांग की। वहीं सप्लाई नही सुधरने से परेशान कर्मचारियों ने कस्बे की सप्लाई देने से इंकार कर दिया है। सप्लायर विनोद पंडित ने बताया कि पिछले 20 दिनों से खींवसर को पर्याप्त मात्रा मे पानी की सप्लाई नही मिल रही है।