खींवसर: खींवसर उपखंड के लालावास स्थित हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक हुई संपन्न
खींवसर उपखंड मे रविवार को विश्व हिंदू परिषद की बैठक लालावास के संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर मे जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर करवा की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। जोधपुर प्रांत के सह मंत्री महेंद्रसिंह राजपुरोहित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं को परिषद द्वारा तय किये हुए प्रशिक्षण मे भाग लेने की बात कही।