बालूमाथ: प्रखंड कार्यालय के समीप कोयला लदा हाईवा पलटा, बाल बाल बचे लोग , बिजली सेवा बाधित
चंदवा मार्ग पर बालूमाथ प्रखंड कार्यालय के समीप शनिवार की रात कोयला लदा एक हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे लोग सड़क किनारे रहने वाले लोग बाल बाल बच गए। उक्त हाईवा से सड़क किनारे लगी बिजली के तीन खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिस कारण बालूमाथ के दिवाकर नगर, आदर्शनगर , टेमराबर लोहरा टोली मोहल्ले की सैकड़ो घरो में देर रात से बिजली सेवा बाधित हो गई है।