इटारसी: न्यूयार्ड के बकरी मोहल्ला में पारिवारिक विवाद में गले पर चाकू लगने से व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती, जांच जारी
इटारसी के न्यूयॉर्ड बकरी मोहल्ले में सोमवार मंगलवार दरमियानी रात एक पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक के गले में चाकू लगने का मामला दोपहर करीब 12 बजे सामने आया है।घायल की पहचान 'बाबा' के रूप में हुई है, जो पैर से दिव्यांग है।जिसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है डॉक्टरों के मुताबिक घायल की सांस नली कट जाने से खून ज्यादा बह गया। जिसका ऑपरेशन किया गया है।