चूरू: सफेद घंटाघर से गढ़ चौराहे तक बुलडोजर चला, पक्के अतिक्रमण हटाए गए, भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा
Churu, Churu | Oct 17, 2026 चूरू शहर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण के कारण संकरी हो चुकी सड़कों और ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर परिषद का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन नगर परिषद की टीम ने सफेद घंटाघर से गढ़ चौराहे तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह सहित अधिकारियों की टीम और भारी पुलिस जाप्ता मौके पर मौजूद रहा।