पेण्ड्रा रोड गौरेला: मरवाही रेंज में युवक द्वारा हाथियों को उकसाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
मरवाही वन मंडल में इन दिनों 62 हाथियों का दल अलग-अलग समूहों में विचरण कर रहा है। हाथियों की लगातार मौजूदगी के बीच मरवाही परिक्षेत्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक हाथियों के बेहद करीब पहुंचकर उन्हें उकसाने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद वन ।