बड़ागांव धसान: संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की सामाजिक समरसता संकल्प अभियान यात्रा का बड़ागांव धसान में भव्य स्वागत
टीकमगढ़ में भाजपा द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती उपलक्ष में सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के निर्देशन में भाजपा कार्यकर्त्ताओं व ग्राम वासियों द्वारा जिले की पंचायतों में रथ यात्रा में कलश दर्शन- पूजन कर भव्य स्वागत किया जा रहा है।