नौरोजाबाद: ग्राम निपनिया हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वच्छता अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न
ग्राम निपानिया में स्वच्छता ही सेवा के अभियान के अंतर्गत ग्राम निपानिया हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों के बीच स्वच्छता ड्राइंग एवं स्वच्छता निबंध की प्रतियोगिता आयोजित की गई । प्रतियोगिता के माध्यम से अपने आसपास स्वच्छता कैसे रखें एवं ग्राम को स्वच्छ बनाने की जानकारी दी गई। प्राइमरी बच्चों को हाथ धुलाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।