सहारनपुर: नगर कोतवाली पुलिस ने 17 मुकदमों के जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर को प्रभात सिनेमा के पार्किंग गेट के पास से गिरफ्तार किया
सहारनपुर की कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस ने रविवार शाम चार बजे जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर आशीष शर्मा उर्फ गागू को अवैध छुरे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और वर्तमान में जिलाबदर चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी प्रभात सिनेमा पार्किंग गेट के पास मौजूद है।