जहानाबाद: कोस्डिहरा गांव में हुए डबल मर्डर मामले में अदालत ने दोनों दोषियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, पीड़ित परिवार में खुशी
वर्ष 2019 में कोसडिहरा गांव में हुए डबल मर्डर मामले में पीड़ित परिवार को अब न्याय मिल गया है। जहां की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं फैसले के बाद मृतक की पत्नी ने कोर्ट के बाहर दोषियों की तस्वीर जलाई साथ ही अपने अधिवक्ता के हाथों में राखी बांध कर आभार जताया ।