बड़ौद: गरोठ उज्जैन फोरलेन पर बाइक का संतुलन बिगड़ा, ग्राम वराह निवासी 55 वर्षीय महिला घायल
उज्जैन-गरोठ फोरलेन मार्ग पर गुरुवार सुबह 9 बजे बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक पर सवार 55 वर्षीय महिला सुगन बाई पति शिव लाल सड़क पर गिरकर घायल हो गई। हादसे के बाद महिला को उपचार के लिए एन एच आई की एम्बुलेंस द्वारा नजदीकी शासकीय अस्पताल बडौद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा महिला का उपचार किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला बाइक पर पीछे बैठी हुई थी