इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, नौकरी का झांसा देकर युवती से मुड़िया खेड़ा गांव के पास बने एक होटल में दुष्कर्म का युवती ने लगाया आरोप, पुलिस ने किया युवती की शिकायत पर मामला दर्ज
मुरैना। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने और उसके साथियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना मुरैना जिले के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुड़ियाखेड़ा गांव के पास स्थित एक होटल की बताई जा रही है।बता दे कि ग्वालियर निवासी एक युवती की कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक से पहचान हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी राजस्थान के धौलपुर का रहने वाला है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और मीटिंग के बहाने मुरैना बुलाया उसके बाद आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ बाइक से खुद ग्वालियर पहुंचा और अपने साथ मुरैना लेकर आया।उस
Morena, Morena | Aug 6, 2026