पहल परिवार की बैठक में 15 अगस्त की विशाल तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर सिंधी कॉलोनी के निजी होटल में हुआ मंथन,
मुरैना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुरैना में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए सामाजिक संगठन पहल परिवार की ओर से शहर के सामाजिक, धार्मिक, व्यावसायिक और शैक्षणिक संगठनों के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई हैं।
यह बैठक 6 अगस्त 2026 (गुरुवार) को करीब 5 बजे होटल धर्म-इन,सिंधी कॉलोनी मुरैना में आयोजित हुई। बैठक में तिरंगा यात्रा को भव्य और प्रभावशाली बनाने के लिए सुझावों पर चर्चा की गई और आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
पहल परिवार के अध्यक्ष डॉ. विवेक राठी ने शहर के सभी प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्थाओं के पदाधिकारियों से बैठक में राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण आयोजन को सफल बनाने की अपील भी की गई है।
#मुरैना #morena2025 #trendingpost2024 #morena breaking #viralpost2025シ
Morena, Morena | Aug 6, 2026