गया टाउन सीडी ब्लॉक: वियतनाम के राष्ट्रपति के आगमन से पहले बोधगया में प्रशासन अलर्ट, महाबोधि मंदिर का किया निरीक्षण
गया में सोमवार को दोपहर 2:00 बजे वियतनाम के राष्ट्रपति के 05 मई को प्रस्तावित आगमन को लेकर गया जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने बोधगया स्थित वियतनाम मोनेस्ट्री और महाबोधि मंदिर परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया।