जमालपुर थाना क्षेत्र के नया टोला फूलका स्थित जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव के आवास पर गुरुवार की सुबह ईडी की टीम ने छापेमारी की. जानकारी के अनुसार, आधा दर्जन से अधिक अधिकारी सुबह तड़के ही मौके पर पहुंच गए थे. स्थानीय लोगों के जागने से पहले ही टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी और घर में मौजूद लोगों से पूछताछ आरंभ की.सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम इस मामले में प्राथमिक आरोपी जयधन तांती और प्रिया राजीव रंजन से पूछताछ कर रही है. छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक ईडी की कार्रवाई जारी थी और अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था.
#EDRaid #EnforcementDirectorate #Jamalpur #Munger #BiharNews #BiharCrime #JollyWoodMusic #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #पब्लिकन्यूजमुंगेर
Munger, Munger | Aug 6, 2026