सिवनी: सिवनी कलेक्ट्रेट परिसर में SDM की गाड़ी को लगाना पड़ा धक्का, अनुबंधित वाहन व्यवस्था पर सवाल
Seoni, Seoni | Aug 19, 2026 सिवनी कलेक्ट्रेट परिसर में SDM की गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई, जिसके बाद ड्राइवर को लोगों की मदद से धक्का लगाकर वाहन को स्टार्ट करना पड़ा। इस घटना का वीडियो सिवनी के सोशल मीडिया में बुधवार को वायरल हो रहा है। घटना ने कलेक्ट्रेट की अनुबंधित वाहन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि हर महीने अनुबंधित वाहनों के किराए के नाम पर राशि खर्च की जाती है।