लखीसराय: रामनगर के समीप बाइक दुर्घटना ग्रस्त, सवार की हालत चिंताजनक,112 पुलिस टीम ने पहुंचाया अस्पताल
बहरामा रामगढ़ नहर मार्ग स्थित रामनगर के समीप एक बाइक सवार अनियंत्रित हो गिर पड़ा। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 112 पुलिस टीम को दी। जहां मौके पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने उसे उठाकर इलाज हेतु CHC हलसी पहुंचाया। जहां उपस्थित चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया