सिमडेगा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने शहर के होटलों से सामग्रियों का नमूना लिया
सिमडेगा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के द्वारा शनिवार को 2:00 बजे शहर के विभिन्न होटलों में छापेमारी अभियान चलाकर मिठाइयों के सैंपल लिए गए ।जानकारी देते हुए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अपूर्वा मिंज ने बताया कि यह सैंपल इटकी प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अगर सैंपल खराब होती है तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत होटल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।