सिमडेगा: फाइनेंस कंपनी की महिला से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार: एसपी ने दी जानकारी
फाइनेंस कंपनी के महिला कर्मचारी से 16 जुलाई को बोम्बोटोली हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए आरोपी जीशान को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पास से लूट के लगभग 28000 रुपए बरामद किए। इस संबंध में शनिवार को 1:30 बजे एसपी एम अर्शी के द्वारा प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि महिला के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज हुई थी।