सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया, एसपी ने कहा- अवैध खनन पर होगी सख्त कार्रवाई
अवैध बालू के खिलाफ सिमडेगा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है शनिवार को भी 11:00 बजे अवैध बालू लदा हुआ ट्रैक्टर थाने में जप्त किया गया। इधर इस मामले में सिमडेगा एसपी एम अर्शी के द्वारा कहा गया कि जिले में एनजीटी कानून के तहत 15 अक्टूबर तक नदियों से बालू पूरी तरह से उठाव बंद है। ऐसे में उठाव कर रहे हैं उनके ऊपर लगातार कार्रवाई जारी है।