नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि इस दिन देशवासियों को भविष्य की चुनौतियों का मिलकर सामना करने और एकता का संदेश देने पर ध्यान देना चाहिए।
सचिन पायलट ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी को धर्म, आस्था, जाति और समुदाय से ऊपर उठकर एकजुट होना चाहिए और उन लोगों को याद करना चाहिए जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया।
उन्होंने कहा कि इस पवित्र अवसर पर किसी व्यक्ति पर आरोप लगाने, उंगली उठाने या किसी के चरित्र पर चर्चा करने के बजाय देश को एक साथ आगे बढ़ाने की बात होनी चाहिए।
पायलट ने सभी राजनीतिक दलों और देशवासियों से एकता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
.
.
.
.
#SachinPilot #PMModi #NarendraModi #IndependenceDay #15August
Fatehabad, Agra | Aug 15, 2026