आगरा, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में तिरंगा फहराया। इस दौरान सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया और वृक्षारोपण भी किया।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश ने लंबे संघर्ष और बलिदानों के बाद आजादी हासिल की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि 2047 तक भारत को सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें।
उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट आने वाले प्रत्येक फरियादी के भरोसे को कायम रखना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। कोई भी फरियादी कलेक्ट्रेट से निराश होकर नहीं लौटना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को फाइलों का अनावश्यक रूप से लंबित न रखने और संवेदनशीलता के साथ तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।
DM ने कहा कि आम जनता की सेवा करना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ काम करते हुए लोगों का जीवन आसान और सुविधाजनक बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने आगरा के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि जनपद प्रदेश में सर्वाधिक निवेश प्राप्त करने वाले जिलों में शामिल है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र के जल्द संचालित होने से किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज और उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी, एसीएम समेत कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
स्रोत: जिला सूचना कार्यालय, आगरा।
.
.
.
.
#Agra #AgraNews #IndependenceDay #15August #80thIndependenceDay
Fatehabad, Agra | Aug 15, 2026