सेन्हा: खाड़ी संकट से सेन्हा में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, पंपों पर लंबी कतारें, खेती व व्यवसाय प्रभावित
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की किल्लत अब आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। खाड़ी देशों में उत्पन्न संकट के बाद क्षेत्र के दो पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। गुरुवार शाम करीब 6 बजे सेन्हा थाना के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।