हरसूद: रेलवे विभाग बना रहा बाउंड्रीवॉल, ग्रामीणों ने जनसुनवाई में बताई पीडा
Harsud, Khandwa | Sep 15, 2026 मंगलवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग ग्राम मौजवाडी के किसानों ने नया हरसूद में आहूत सुनवाई में अपनी पीड़ा एसडीएम आरसी खतेडिया को बताई। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम शाहपुर माल में हमारी भूमि है, वर्षों से हम पलानी माल के रास्ते से अपनी भूमि में आना जाना कर रहे हैं। किंतु वर्तमान में उक्त मार्ग पर रेलवे विभाग द्वारा बाउंड्री बाल बनाई जा रही है।