शिवहर: डीएम और एसपी ने शहर के विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण, दुर्गा पूजा में विसर्जन के वक्त सावधानी बरतने का दिया निर्देश
DM विवेक रंजन मैत्रेय व SP शैलेश कुमार सिंह गुरुवार को 2:30 शिवहर शहर के विभिन्न घाटों पर पहुंचकर निरीक्षण किया है. साथ में नगर कार्यपालक पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ को निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा के विसर्जन के वक्त सावधानी बरते. सभी घाटों पर गोताखोर और SDRF टीम की व्यवस्था करें. जिस व्यक्ति को तैरने आता है विसर्जन के वक्त वही सिर्फ पानी में जाएंगे इसका ध्यान रखे।