शिवहर: डीएम ने समाहरणालय स्थित सभी विभागों के कार्यालयों का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय दोपहर 03 बजे समाहरणालय स्थित सभी विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया है. निरीक्षण के दौरान कई विभाग के फाइलों की जांच किया है. साथ में कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मी समय पर ड्यूटी पहुंचेंगे. कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि आम जनता अपनी समस्या को लेकर आते हैं तो उनकी समस्या को सुनकर समाधान करें।