शिवहर: दुर्गा पूजा में अष्टमी, नवमी और दशमी पर भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस अलर्ट, एसडीपीओ अनिल कुमार ने जारी किए निर्देश
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार ने आज गुरुवार सुबह 10 बजे बताया कि आज से दुर्गा पूजा को लेकर शहर में चहल-पहल बढ़ जाएगी. आज अष्टमी, कल नवमी और परसों दशमी है. तीन दिन भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस अलर्ट हो गई है. QRT टीम को तैनात किया गया है. सभी थाना क्षेत्र में रहेंगे. सभी पूजा पंडाल पर पुलिस की चौकसी बनी रहेगी और SDPO खुद क्षेत्र का भ्रमण करते रहेंगे।