शिवहर: पिपराही थाना पुलिस ने पूर्व के कांड में फरार अभियुक्त को दोस्तिया से गिरफ्तार कर भेजा जेल
पिपराही थाना अध्यक्ष संजय स्वरूप आज गुरुवार सुबह 8:30 बजे बताया कि पिपराही थाना कांड संख्या- 138/24 में फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तिया से गिरफ्तार की गई है. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मुकेश बैठा है. जो कई महीनो से फरार चल था. जिसे गिरफ्तार कर शिवहर जेल भेज दिया गया है।