ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में सख्त एक्शन: महाराज वाडा क्षेत्र से हटाए गए हाथ ठेले, यातायात हुआ सुचारु
ग्वालियर में सख्त एक्शन: महाराज वाडा क्षेत्र से हटाए गए हाथ ठेले, ट्रैफिक हुआ सुचारु ग्वालियर शहर के महाराज वाडा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की। मदाखलत अमले ने विभिन्न बाजार क्षेत्रों में अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़े हाथ ठेले और फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया।