ऊंचाहार: गोकना घाट पहुंचे विदेशी सैलानियों में दिखा सनातन के प्रति प्रेम, कांवड़ियों के साथ किया हर हर महादेव का उद्घोष
ऊँचाहार-सनातन के प्रति आस्था व विश्वास रखने वाले भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में ही है,इसका उदाहरण शनिवार को देखने को मिला, जब कानपुर से साइकल यात्रा कर जा रहे दक्षिण कोरिया के रहने वाले जिनसेन व स्पेन के रहने वाले जोशना ऊँचाहार क्षेत्र के गोकना घाट पहुंचे, जहां कांवड़ यात्रा लेकर जा रहे शिवभक्तों को देखकर उनका प्रेम झलक पड़ा ,हर हर महादेव का उद्घोष किया।